शहर में तीन दिनों से जलापूर्ति बाधित
लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति में फिर एक बार समस्या उत्पन्न हो गई ह
लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति में फिर एक बार समस्या उत्पन्न हो गई है। कोयल नदी में बाढ़ की वजह से इंफिल्ट्रेशन वेल और इंटेकवेल पानी में डूबा हुआ है। जिसकी वजह से विगत 3 दिनों से शहर में जलापूर्ति नहीं हुई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से जलापूर्ति में समस्याएं आ रही है। नियमित जलापूर्ति नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं।।दूसरी बात यह है कि स्टार्टर में लगने वाला मेन कांट्रेक्टर भी जल चुका है। जिसकी वजह से जलापूर्ति मशीन का मोटर स्टार्ट नहीं होगा। ऐसे में इसकी मरम्मती को लेकर भी विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है। हलाकि कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार से जलापूर्ति होने की उम्मीद है। फिर भी इस बरसात में पेयजल आपूर्ति को लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है। नदी का जलस्तर कम होने के बाद इंफिल्ट्रेशन के निर्माण के बाद से ही स्थिति सामान्य होगी। कम से कम इस बरसात में तो शहर वासियों को जलापूर्ति समस्या से निजात मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। जलापूर्ति संवेदक कुमार संदीप का कहना है कि समस्या के समाधान को लेकर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही परिणाम सामने होंगे। शहरवासियों को हो रही परेशानी के लिए विभाग खेद प्रगट करता है। हम समस्या के समाधान में काम कर रहे हैं।