ट्रैक्टर दुर्घटना में मजदूर की मौत
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना क्षेत्र के खरता-हनहट पथ में मेलानी मोड़ के समीप चरवाहा को बचाने के क्र
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना क्षेत्र के खरता-हनहट पथ में मेलानी मोड़ के समीप चरवाहा को बचाने के क्रम में अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलट जाने से मौके पर ही मजदूर बबलू महली की मौत हो गई। बताया जाता है कि कैरो थाना क्षेत्र के टाटी गांव निवासी मनील भगत का ट्रैक्टर संख्या जेएच 08 ए-1578 कृषि कार्य कर शुक्रवार को हनहट की ओर से लौट रहा था। इसी क्रम में खरता-हनहट पथ में मेलानी मोड़ के समीप एक चरवाहा उस रास्ते पर पशुओं को लेकर खरता की ओर आ रहा था। इसी क्रम में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर में बैठे मजदूर खरता गांव निवासी भरत महली का पुत्र बबलू महली (30 वर्ष) की दबकर मौत हो गई। जबकि चरवाहा खरता गांव निवासी धर्मवीर महली के हाथ मे चोटें आई है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर को छोड़कर चालक फरार हो गया। इधर ट्रैक्टर दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद दल-बल के साथ कैरो थाना प्रभारी रामाशीष पासवान व एसआई श्रीमन मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की। जिसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। दुर्घटना में बबलू की मौत के बाद उसकी पत्नी रौशनी देवी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बबलू ट्रैक्टर पर मजदूरी का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।