महिला हिंसा का करें विरोध : मनोरमा
लोहरदगा : होप संस्था के तत्वावधान में एमएलए इंटर महिला महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयो
लोहरदगा : होप संस्था के तत्वावधान में एमएलए इंटर महिला महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को महिला ¨हसा, उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित होप की मैने¨जग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने कहा कि ¨हसा का विरोध करना जरूरी है। अब वक्त आ गया है कि लगातार बढ़ रही ¨हसा के खिलाफ चुप्पी को तोड़ा जाए। वर्तमान में महिलाओं की स्थिति को बेहतर करने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है। मानव तस्करी के बारे में जानकारी देते हुए मनोरमा एक्का ने कहा कि यदि आपके क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं तो तुरंत इसकी सूचना दें। ¨हसा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। मौके पर अर¨वद वर्मा, उज्जवल कुशवाहा, सतीश शाहदेव, संगीता बागे आदि मौजूद थे।