कैशलेस लेनदेन को दें बढ़वा, होगी सुविधा
सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार क
सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं को कैशलेस प्रणाली की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक सहदेव उरांव ने सेविकाओं को भीम एप के माध्यम से कैशलेस की जानकारी दी। उन्होंने सेविकाओं को मोबाइल में भीम एप डाउनलोड करने तथा राशि का लेन-देन मोबाइल के माध्यम से करने के बारे में बताया। मौके पर पर्यवेक्षिका उर्मिला देवी ने कहा कि सेविकाएं कैशलेस से दैनिक कार्यों को सहज बनाएं। सरकार सभी को कैशलेस प्रणाली से जोड़ने का कार्य कर रही है। सेविकाएं इसे बेहतर तरीके से सीखकर दूसरों को भी इसके बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि सेविकाएं गृह भ्रमण के दौरान महिलाओं को कैशलेस और भीम एप की जानकारी ग्रामीणों को दे सकती हैं। सेविकाएं डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। मौके पर परमुनी देवी, उर्मिला देवी, परबीना चौधरी, सलिखा खातून, अंकिता टोप्पो, सुमंती उरांव आदि मौजूद थे।