यूपी में छात्रा को जिंदा जलाने के विरोध में किया प्रदर्शन
प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वयं सेवी संस्था मौलाना आजाद वेल्फेयर सोसायटी ने उत्तर प्रदेश के आगरा में दसवीं की छात्रा संजली को दबंगों द्वारा ¨जदा जलाए जाने की घटना की कड़ी ¨नदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है।
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वयं सेवी संस्था मौलाना आजाद वेल्फेयर सोसाइटी ने उत्तर प्रदेश के आगरा में दसवीं की छात्रा संजली को दबंगों द्वारा ¨जदा जलाए जाने की घटना की कड़ी ¨नदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। संस्था के सदस्यों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर संस्था के चेयरमैन अलीरजा अंसारी ने कहा कि यूपी में जंगलराज कायम हो चुका है। बच्चे, महिलाएं व वृद्ध-वृद्धा भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में तो उत्तर प्रदेश सारे रिकॉर्ड तोड़ दे रहा है। कई मामलों में तो सरकार के मंत्री, विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं की संलिप्तता जाहिर हो चुकी है। बेटी बढ़ाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के शासनकाल में बेटियों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। सोसायटी के सेक्रेट्री समीद अंसारी ने कहा कि छ: वर्ष पूर्व निर्भया मामले में केंद्र सरकार हिल गई थी। मौके पर इम्तियाज अंसारी, अजमल खान, मोहम्मद तजमुल, जुबेर अंसारी, तारिक अंसारी, मोहम्मद नसीब, बाबर अंसारी, मोहम्मद अशफाक, कलीम अंसारी इत्यादि मौजूद थे।