भाकपा माओवादी के चार कुरियर ब्वॉय गिरफ्तार, जेल
लोहरदगा में भाकपा माओवादी के चार कुरियर ब्वॉय गिरफ्तार, जेल .. किस्को थाना क्षेत्र के कटात जंगल से हुई गिरफ्तारी .ज् पुलिस को बड़ा नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे माओवादी .. आठ बंडल कोडेक्स वायर, तीन मोबाइल फोन, नक्सली साहित्य, माओवादी लेटर पैड, 6 वोल्ट बैटरी बरामद
लोहरदगा : लोहरदगा पुलिस ने भाकपा माओवादियों के चार कुरियर ब्वॉय को सोमवार को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। नक्सली अभियान पर निकले पुलिस ने इन कुरियर ब्वाय के पास से आठ बंडल कोडेक्स वायर, तीन मोबाइल फोन, नक्सली साहित्य, माओवादी संगठन का लेटर पैड और छह वोल्ट का बैटरी बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में किस्को थाना क्षेत्र के कटात गांव का रामदेव गंझू, केराझरिया गांव का बनेश नगेशिया, गालाझारा निवासी नीरज मुंडा और कुडू थाना क्षेत्र सलगी गांव निवासी मनोज साहू शामिल हैं। पुलिस गिरफ्त में आए ये सभी भाकपा माओवादियों के लिए कुरियर ब्वाय का काम करते थे। सोमवार को गिरफ्तार नक्सली समर्थकों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत कर एसपी प्रियदर्शी आलोक ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया। जिसके बाद सभी को किस्को थाना कांड संख्या 41/18 में जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी जोनल कमांडर र¨वद्र गंझू अपने डेढ़ दर्जन सशस्त्र नक्सलियों के साथ लोहरदगा-लातेहार जिला के सीमावर्ती जंगलों में घूम रहा है। र¨वद्र गंझू का दस्ता पुलिस को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा है। इसी सूचना पर उन्होंने एएसपी अभियान पुरुषोत्तम कुमार, एसडीपीओ अर¨वद कुमार वर्मा, डीएसपी अजय कुमार, किस्को थाना प्रभारी जगरनाथ उरांव, कुडू थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, बगडू थाना प्रभारी ज्ञानरंजन की अगुवाई में झारखंड जगुआर के एसॉल्ट ग्रुप, सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के नेतृत्व में अभियान चलाने का निर्देश दिया। टीम के जवान जैसे ही कटात जंगल पहुंचे, वहां पर तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही तीनों भागने का प्रयास करने लगे जवानों ने उन्हें धर दबोचा। जिनकी पहचान रामदेव गंझू, बनेस नागेशिया और नीरज मुंडा के रूप में हुई। पूछताछ में इन्होंने भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर र¨वद्र गंझू के दस्ता के लिए काम करने की बात स्वीकार की। इन्होंने बताया कि वे र¨वद्र गंझू के लिए सलगी निवासी मनोज साहू के पास से विस्फोटक लेकर जा रहे थे। जिसके बाद जिला पुलिस बल की टीम सलगी गांव से मनोज साहू को भी धर दबोचा।