अली सेना का पूर्व कमांडर गिरफ्तार
भंडरा (लोहरदगा) : पिछले 18 वर्षों से फरार लाल वारंटी अली सेना का पूर्व कमांडर कुडू के विश्रामगढ़ निवासी असरफ अंसारी के पुत्र अजीज अंसारी को कुडू पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गुप्त सूचना पर कुडू पुलिस ने अजीज को किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार किया।
भंडरा (लोहरदगा) : पिछले 18 वर्षों से फरार लाल वारंटी अली सेना का पूर्व कमांडर कुडू के विश्रामगढ़ निवासी असरफ अंसारी के पुत्र अजीज अंसारी को कुडू पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गुप्त सूचना पर कुडू पुलिस ने अजीज को किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अजीज पहले अली सेना का कमांडर था, जिसके खिलाफ लोहरदगा, रांची, व खूंटी जिले के कई थानों में आधा दर्जन से अधिक आर्म्स एक्ट, रंगदारी, फिरौती के लिए अपहरण करने का कांड दर्ज है।