कर्फ्यू को लेकर कैरो पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च
लोहरदगा में फ्लैग मार्च का आयोजन
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में शहरी क्षेत्र में निकाली गई जुलूस में एक समुदाय विशेष द्वारा की गई पत्थरबाजी की घटना के बाद लोहरदगा में कर्फ्यू का कैरो प्रखंड क्षेत्र में खासा असर रहा। पूरा प्रखंड क्षेत्र में विरानी छाई रही। प्रखंड प्रशासन व पुलिस अधिकारियों द्वार प्रखंड क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुए प्रखंडवासियों को शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा क्षेत्र में शांति बनाए रखने का लगातार अपील की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार व थाना प्रभारी शंखनाथ उरांव के नेतृत्व में लगातार प्रखंड क्षेत्र में गश्त लगाई जा रही है। मौके पर कैरो मुख्य चौक के प्रतिष्ठान खुले रहे। लोहरदगा-रांची पैसेंजन ट्रेन नही चलने के कारण आमजनों का आवागमन नहीं के बराबर रहा, प्रखंड के नगजुआ स्टेशन में सन्नाटा पसरा रहा। कैरो से नगजुआ चलने वाली छोटी गाड़ियां बंद रही। कैरो थाना में जिले से अतिरिक्त बल भेजे गए हैं।