अलग-अलग दुर्घनाओं में पांच घायल
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए।
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि लातेहार जिले के चंदवा निवासी बासुदेव मुंडा का पुत्र रामकुमार मुंडा (22), बालगो¨वद मुंडा का पुत्र राम मुंडा (18), रामचंद्र मुंडा का पुत्र सूरज मुंडा (25) लोहरदगा-रांची मुख्य पथ में सदर थाना क्षेत्र के शंख नदी मोड़ के समीप दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया है।
दूसरी दुर्घटना शहर के मिशन चौक के समीप हुई है। इसमें गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी मैनेजर राम (60) को लातेहार जिले के बालूमाथ निवासी डब्लू खान नामक एक मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। जिससे मैनेजर राम घायल हो गए। डब्लू खान ने ही मानवता का परिचय देते हुए मैनेजर राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां मैनेजर राम का प्राथमिक उपचार किया किया। मैनेजर राम सड़क पार कर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। भंडरा थाना क्षेत्र के ख्वास अंबवा गांव निवासी धौला उरांव का पुत्र ललित उरांव (30) गांव के समीप ही मोटरसाइकिल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की सहायता से ललित को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।