कुडू में युकां ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राफेल डील के विरोध में रविवार को कुडू प्रखंड मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्रीय अध्यक्ष फहद खान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राफेल डील घोटाला के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
कुडू (लोहरदगा) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राफेल डील के विरोध में रविवार को कुडू प्रखंड मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्रीय अध्यक्ष फहद खान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राफेल डील घोटाला के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। मौके पर फहद खान ने कहा कि राफेल लड़ाकू जहाजों के सौदे के माध्यम से केंद्र सरकार ने निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का काम किया है। जिससे सरकारी खजाने को काफी बड़ा नुकसान पहुंच रहा है। पुतला दहन कार्यक्रम में तनवीर गौहर, मनीष साहू, अभिषेक चौधरी चिकु, अफसर खान, विकास शाहदेव, विक्की खान, नितेश साहू लल्लू, आरिफ खान, राजीव भगत, त़फसीर आलम, आसिफ आमिर, इ़फ्ते़खार आमिर, गनशा उरांव, ऋषिकेश शाहदेव, लाल पप्पू, शमशेर खान, परमजीत उरांव, रवि उरांव, लालू प्रसाद आदि शामिल थे।