मामूली विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
ेआपसी विवाद में मारपीट मामला दर्ज
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 09:43 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:31 AM (IST)
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौक में सोमवार को दो लोगों के बीच मामूली विवाद में मारपीट की घटना हुई। जिसे लेकर कैरो थाना में लिखित शिकायत की गई है। कैरो निवासी सत्यनारायण साहू की पत्नी देवंती देवी द्वारा थाना में दिए गए शिकायत पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उसके दामाद संजय गुप्ता द्वारा घर की साफ-सफाई की जा रही थी। इसी बीच विवेक महतो व उनकी पत्नी चांदो देवी द्वारा गाली-गलौज देते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। कैरो थाना पुलिस ने देवंती देवी के आवेदन पर भादिव की धारा 341, 323, 504, 34 के तहत कांड संख्या 34/19 में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें