Move to Jagran APP

लोहरदगा में भाकपा माओवादी का सहयोगी पूर्व मुखिया गिरफ्तार

Jharkhand. गिरफ्तार पूर्व मुखिया शनिचरवा पर माओवादी जोनल कमांडर रविंद्र गंझू को सहयोग करने का आरोप है। शनिचरवा की पत्नी मनिता नगेशिया वर्तमान में पाखर पंचायत की मुखिया हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 06:06 PM (IST)
लोहरदगा में भाकपा माओवादी का सहयोगी पूर्व मुखिया गिरफ्तार
लोहरदगा में भाकपा माओवादी का सहयोगी पूर्व मुखिया गिरफ्तार

लोहरदगा, जासं। लोहरदगा पुलिस ने भाकपा माओवादी के सहयोगी और पाखर पंचायत के मुखिया शनिचरवा किसान को शहरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। किस्को प्रखंड के पाखर पंचायत के पूर्व मुखिया शनिचरवा किसान पर माओवादी जोनल कमांडर रविंद्र गंझू के लिए काम करने और विगत वर्ष पुलिस के साथ भाकपा माओवादी के नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में उनका सहयोग करने का आरोप है। शनिचरवा की पत्नी मनिता नगेशिया वर्तमान में पाखर पंचायत की मुखिया हैं।

loksabha election banner

माओवादी जोनल कमांडर रविंद्र गंझू के सहयोगी पूर्व मुखिया शनिचरवा किसान की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी प्रियदर्शी आलोक ने की है। उन्होंने बताया कि किस्को और सदर थाना पुलिस के सहयोग से पाखर पंचायत के पूर्व मुखिया शनिचरवा किसान को रविवार की रात लगभग 12 बजे सदर और सेन्हा थाना क्षेत्र के सीमांत बक्सीडीपा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि शनिचरवा बक्शीडीपा में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। उसकी संलिप्तता प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के साथ थी और कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू के दस्ते को सहयोग करता था।

एसपी ने बताया है कि पूर्व मुखिया शनिचरवा किसान किस्को कांड संख्या 43/18 का अप्राथमिकी अभियुक्त है। काफी लंबे समय से लोहरदगा पुलिस शनिचरवा को तलाश रही थी। इसी बीच बक्सीडीपा क्षेत्र में किराये के मकान में शनिचरवा के रहने की जानकारी पुलिस को लगी। इसके बाद उसे सदर थाना पुलिस के सहयोग से किस्को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को मंडल कारा भेज दिया। शनिचरवा की गिरफ्तारी में सदर व किस्को थाना पुलिस के साथ एसआइ सुजीत कुमार सिंह, एएसआइ अविनाश कुमार सिंह और शस्त्र बल के जवान शामिल थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.