Move to Jagran APP

माता के दरबार में हर मन्नत होती है पूरी : सुदर्शन भगत

दुर्गा पूजा के महासप्तमी के मौके पर मंगलवार को सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में निर्मित पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर जिले और राज्य की सुख शांति की कामना की

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 10:18 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 10:18 PM (IST)
माता के दरबार में हर मन्नत होती है पूरी : सुदर्शन भगत
माता के दरबार में हर मन्नत होती है पूरी : सुदर्शन भगत

लोहरदगा : दुर्गापूजा के महासप्तमी के मौके पर मंगलवार को सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में निर्मित पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर जिले और राज्य की सुख शांति की कामना की। केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत कुडू प्रखंड क्षेत्र में स्थापित विभिन्न पूजा पंडालों में गए और देवी दुर्गे मां की प्रतिमा के समक्ष माथा टेका। साथ ही अपने क्षेत्र, राज्य एवं देश की खुशहाली की मंगलकामना की। इस क्रम में उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के बड़की चांपी स्थित दुर्गा मंदिर गए मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि दुर्गा माता इस पूरे क्षेत्र का कल्याण करे, सुख समृद्धि दे, यही मंगलकामना माता रानी से हम करते है। मौके पर सुदर्शन भगत ने सभी को नवरात्र की शुभकामना देते हुए कहा कि माता के दरबार में हर मन्नत पूरी होती है। साथ ही मिल-जुलकर त्योहार मनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि माता के दर्शन मात्र से लोगों को शांति मिलती है। लोगों को पंडाल में आकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करना चाहिए। पंडाल में आने पर सभी एक-दूसरे मिलते हैं। साथ ही लोगों में आत्मीयता आती है तथा शांति और सुकून मिलता है। मौके पर यदुनंदन तिवारी, भूषण प्रसाद, दुबराज वर्मा, दुर्गा पूजा समिति बड़की चांपी के अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, लाल पंचम नाथ शाहदेव, कामेश यादव, नीरज प्रसाद, नंदलाल तिवारी, राजकमल तिवारी, लाल गौरी शंकर शाहदेव, अतुल पाठक आसुतोष मिश्रा, अमोद पाठक, लाल अशोक नाथ, अनूप देव पौराणिक, अमित साहु, जितेंद्र वैद्य, बधनू महतो, रघुनंदन तिवारी, मुकेश प्रजापति, आदित्य गुप्ता, सुधीर मिर्धा, अवधेश पाठक, दीपक अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.