जीवन में कुछ ऐसा करें जिसे लोग यादगार बनाएं
लोहरदगा में राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 10:21 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:20 AM (IST)
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आशा आदिवासी आवासीय विद्यालय बलसोता में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका विधिवत उद्घाटन विद्यालय के निदेशक रतिया उरांव, प्राचार्य संगीता तिर्की ने दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद भगवान बिरसा मुंडा व चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। रतिया उरांव ने कहा कि आज जिस व्यक्ति की जयंती वे मना रहे हैं निश्चित रूप से उन्होंने समाज, देश और राष्ट्र के लिए कुछ बड़ा कार्य किया है। प्राचार्य संगीता तिर्की ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर हम एकत्रित हुए है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें