एसपी बने शिक्षक, छात्राओं को दिए सफलता के टिप्स
, लोहरदगा : शिक्षा में बुलंदियों को छूने के लिए पढ़ाई को साधना समझना होगा। शिक्षक के
, लोहरदगा : शिक्षा में बुलंदियों को छूने के लिए पढ़ाई को साधना समझना होगा। शिक्षक के बिना यह काम संभव नहीं है। कक्षा में नियमित रूप से उपस्थिति और गहन अध्ययन बेहद जरूरी है। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कही। वे शुक्रवार को मधुसुदन लाल अग्रवाल महिला महाविद्यालय में प्राध्यापक की भूमिका में थे। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ कालेज की छात्राओं में नैतिक और चारित्रिक मजबूती पर बल दिया। जीवन में सफलता के टिप्स दिए। कहा कि इसके बगैर शिक्षा की सार्थकता नहीं रहेगी। एसपी जैसे महत्वपूर्ण और चुनौती भरे पद को संभालते हुए नई पीढ़ी के भविष्य की फिक्र इन में नजर आई। एसपी ने विज्ञान की छात्राओं को केमिस्ट्री में द्रव्य की अवस्था, गैसीय अणुओं के बीच अंतर आणविक बल, लंदन डिस्पर्सन फोर्स, डाईपोल डाईपोल फोर्स और डाईपोल इन्ड्यूस डाईपोल फोर्स सहित कई ¨बदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा डी ब्रोग्ली इक्वेशन के बारे में भी बताया। कालेज में कक्षा लेने के बाद शिक्षकों से बातचीत के क्रम में एसपी ने कहा कि बदलते दौर में शिक्षा के बदलते स्वरूप को समझना होगा। विद्यार्थियों को जिज्ञासु और प्रतिस्पर्धी बनने की जरूरत है। लोहरदगा में शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि और इनकी प्रतिभा के वह मुरीद हो गए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित और पढ़ाई में मार्गदर्शन करते रहने की बात कही।