Move to Jagran APP

शोषण मुक्त समाज के लिए शिक्षा बेहद जरूरी

लोहरदगा : शोषण और कुरीति मुक्त समाज के निर्माण को लेकर शिक्षा बेहद जरूरी है। पंचायत, प्रखंड और जिला

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 08:18 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 08:18 PM (IST)
शोषण मुक्त समाज के लिए शिक्षा बेहद जरूरी
शोषण मुक्त समाज के लिए शिक्षा बेहद जरूरी

लोहरदगा : शोषण और कुरीति मुक्त समाज के निर्माण को लेकर शिक्षा बेहद जरूरी है। पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर विद्यालयों की स्थापना कर हम शिक्षा के विकास की दिशा में अपना योगदान दे सकते हैं। वर्तमान हालात में मुकाबले को लेकर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। उक्त बातें अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा ने कही। वे रविवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में नगर भवन में आयोजित लवकुश जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

विशिष्ट अतिथि पूर्व डीआइजी सुबोध प्रसाद ने कहा कि लवकुश समाज के लोगों को अपने गौरवपूर्ण इतिहास को याद करने की जरूरत है। समाज में परिवर्तन की भावना विकसित हो रही है। हमें अपने पूर्वजों के दिए संदेश और गौरव को याद करते हुए जीवन में आगे बढ़ाना चाहिए। चंद्रशेखर प्रसाद मेहता ने कहा कि लवकुश समाज को एकजुट होने की जरूरत है। शिक्षित होकर, संगठित होकर संघर्ष करने से ही हमें अपना अधिकार मिल सकता है। कार्यक्रम को राजकिशोर महतो व मंजू मेहता ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण सुषमा प्रिया ने दिया। कार्यक्रम की शुरुआत लवकुश वंदना से हुई। बच्चों द्वारा एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अभय महतो, राजकिशोर महतो ने अतिथियों को बुके और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन अभय महतो ने किया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मौके पर राजेश महतो, नंदलाल महतो, विकास महतो, कमलेश महतो, संतोष महतो, परमानंद महतो, महेंद्र महतो, ललित महतो, विक्की महतो, विक्की कुमार, पंकज महतो, महेश कुमार ¨सह, हर्षनाथ महतो, कृष्णा महतो, रामकिशोर नारायण महतो, चंद्रु महतो, राजेश महतो, राजेंद्र महतो, किशुन महतो, किनेश्वर महतो, पुष्कर महतो, स्नेह कुमार, धनेश महतो, ब्रजकिशोर बड़ाईक, संतोष महतो, रामा महतो, अभय महतो, निशांत कुमार, शैलेश कुमार, अजय महतो, ओम प्रकाश कुशवाहा, जगदीश महतो, अशोक कुमार चौधरी, दिलीप ¨सह, परमानंद महतो, रामलाल महतो, जितेंद्र महतो, केदार महतो, नवीन महतो आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.