इको टूरिज्म के रूप में विकसित होगा नामुदाग
झारखंड राज्य विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनिल स्वरूप ने मंगलवार को कुडू प्रखंड क्षेत्र के सलगी एवं चांपी पंचायत सिमाना स्थित 27 नंबर रेलवे ब्रिज, नामुदाग स्थित वन क्षेत्र का निरीक्षण किया।
लोहरदगा : झारखंड राज्य विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनिल स्वरूप ने मंगलवार को कुडू प्रखंड क्षेत्र के सलगी एवं चांपी पंचायत सिमाना स्थित 27 नंबर रेलवे ब्रिज, नामुदाग स्थित वन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने वन प्रमंडल लोहरदगा द्वारा लगाए गए हरित दीपावली स्टॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने इस वन क्षेत्र, 27 नंबर रेलवे पुलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग और वन समिति द्वारा बनाए गए शेड सहित पर्यटकों की सुविधा के लिए किए गए कार्यो की प्रशंसा की। साथ ही साथ उन्होंने इस क्षेत्र को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने की बात कही। इस क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। जिसे देखकर इस क्षेत्र का विकास किया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र के अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। लोहरदगा वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास कुमार उज्ज्वल ने वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो एवं समिति के माध्यम से मधुमक्खी पालन सहित कई कार्यो से लोगो को जोड़कर विकास करने के कार्य को सीईओ को अवगत कराया। यहां के विकास के लिए बात की। मौके पर कुडू वन क्षेत्र पदाधिकारी आभा ¨सह, लोहरदगा वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेंद्र राम, कुडू वन परिसर पदाधिकारी हरेंद्र कुमार, कुडू अंचलाधिकारी रविश राज ¨सह, सेन्हा अंचलाधिकारी विशाल दीप खलखो, कुडू थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, वनरक्षी मुकेश चंद्र प्रजापति, जया उरांव, सूरज ¨सह यादव, संदीप राम, अशोक लोहरा, चंद्रशेखर महतो, किशोर नंद, वन समिति के राजेंद्र लोहरा, विनोद मुंडा, हरि गोप, नंदलाल तिवारी, राजेंद्र साहू, ललकु बैठा, सुभाष यादव, कृष्णा राम, हेमंत मोची, लालमोहन राम, राजेंद्र यादव, पुणय उरांव, विजय उरांव, नारायण मुंडा, बाबूलाल उरांव, प्रमोद साहू आदि मौजूद थे।