धूमधाम से दुर्गापूजा मनाने का लिया निर्णय
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के महतो मोहल्ला स्थित रानी सती दुर्गा पूजा समिति ने इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गापूजा का त्योहार मनाने का निर्णय लिया है। इसे लेकर शनिवार को उत्कर्ष मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा भव्य दुर्गापूजा का आयोजन किया जाएगा। पूजा को लेकर विभिन्न स्थानों पर तोरणद्वार लगाया जाएगा। साथ ही विद्युत सज्जा भी की जाएगी। पूजा के भव्य आयोजन को ले ऋग्वेद कुमार को अध्यक्ष, पंकज कुमार को सचिव, निलेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक अमित कुमार, नित्यानंद महतो, अशोक कुमार, अतुल कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार, अजय महतो, उत्कर्ष महतो आदि मौजूद थे।