Move to Jagran APP

दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना कैरो थाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

कैरो थाना क्षेत्र के चाल्हो-बक्शी जंगल के हुंडरा गड्ढा से गुरुवार की सुबह कैरो थाना पुलिस ने दो शव बरामद किया था। लगभग 35 वर्षीय महिला व लगभग 5 वर्षीय बच्चे का शव जंगल में लगभग एक सप्ताह से पड़ा हुआ था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:46 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 10:46 PM (IST)
दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना कैरो थाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना कैरो थाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना क्षेत्र के चाल्हो-बक्शी जंगल के हुंडरा गड्ढा से गुरुवार की सुबह कैरो थाना पुलिस ने दो शवों को बरामद किया था। लगभग 35 वर्षीय महिला व लगभग 5 वर्षीय बच्चे का शव जंगल में लगभग एक सप्ताह से पड़ा हुआ था। दोनों शव सड़ी-गली अवस्था में पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस का मानना है कि दोनों का अन्यत्र स्थान पर हत्या कर शव को जंगल में लाकर फेंकने की घटना में अपराधियों द्वारा साक्ष्य को छिपाने का प्रयास किया गया है। महिला के गले में दुपट्टा कसा हुआ था तथा चेहरे में तेजाब डाला गया था। घटना स्थल से पुलिस ने एक जोड़ी चप्पल व एक दुपट्टा भी बरामद किया है। महिला के गले में मां सरना का लॉकेट है। जिससे पुलिस यह अंदाजा लगा रही है कि वह आदिवासी सरना समुदाय की महिला का शव है। शव को कब्जे में लेकर कैरो थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां शव की हालत बेहद खराब होने और लोहरदगा में पोस्टमार्टम नहीं होने की बात कह कर सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। अब शव की पहचान व अपराधियों की गिरफ्तारी कैरो थाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन कर रह गई है। क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच भी यह चर्चा का विषय बनी हुई है कि मामले को कैरो थाना पुलिस कब तक सुलझाएगी। विगत 7 अप्रैल 2018 को थाना क्षेत्र के चिप्पो गांव से एक युवती के अधजले शव को कैरो थाना पुलिस द्वारा बरामद किया था। युवती रांची जिले के पुंदाग की रहने वाली थी। परंतु आज तक हत्यारों की पहचान करने में कैरो थाना पुलिस नाकाम रही। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैरो थाना क्षेत्र अनसुलझे हत्या के मामलों का केंद्र बनता जा रहा है। गुरुवार के दिन दो शवों की पहचान व अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनकर रह गई है। मामले में थाना प्रभारी रामाशीष पासवान का कहना है कि घटना का पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है। पहले दोनों शवों की शिनाख्त होने के बाद ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी प्रियदर्शी आलोक का कहना है कि मामला संज्ञान में है। हत्या का साक्ष्य मिटाने के लिए चेहरे में तेजाब डाला गया है। अपराधियों द्वारा सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए दोनों शवों को फेंका गया था। कैरो थाना प्रभारी को क्षेत्र में गश्ती तेज करने का निर्देश दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.