Move to Jagran APP

डोर टू डोर चलेगा विधिक जागरूकता अभियान

नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार 10 दिनों तक डोर टू डोर विधिक जागरूकता अभियान का संचालन होगा। शुक्रवार को अभियान का शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:50 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:50 PM (IST)
डोर टू डोर चलेगा विधिक जागरूकता अभियान
डोर टू डोर चलेगा विधिक जागरूकता अभियान

लोहरदगा : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार 10 दिनों तक डोर टू डोर विधिक जागरूकता अभियान का संचालन होगा। शुक्रवार को अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान को हरी झंडी दिखा कर डीएलएसए सचिव चौधरी एहसान मोइज ने रवाना किया। आठ टीम गठित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर कैंपेन करने के लिए अधिवक्ता और पीएलवी की टीम को रवाना किया गया है। मौके पर डीएलएसए के सचिव ने कहा कि झालसा एवं नालसा के निर्देशानुसार डोर टू डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के तमाम लोगों के घर तक जाकर उन्हें कानून के प्रति जागरूक करने का काम किया जाएगा। जिले में जागरूकता अभियान 18 नवंबर 2018 तक चलाया जाएगा। लिगल डे के मौके पर नालासा के निर्देशानुसार दस दिनों तक डोर टू डोर कैेंपेन आरंभ किया गया है। पिछले वर्ष भी इस तरह का कार्यक्रम नालसा के निर्देशानुसार किया गया था। इस बार और अधिक लोगों को इस अभियान के तहत लाभान्वित किया जाएगा। मौके पर बीकेएन तिवारी, सीपी पाठक, संजय सुमन, विपिन बिहारी, फनी साहू, पवन कुमार, गौसुल आजम, जयदेव माली सहित न्यायालय कर्मी और अधिवक्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.