जिलास्तरीय पवित्र मिट्टी संग्रह कार्यक्रम 19 को
झारखंड राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों एवं सभी वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के उदेश्य से रांची स्थित बिरसा मुण्डा जेल (पुराना)
लोहरदगा : झारखंड राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों एवं सभी वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के उदेश्य से रांची स्थित बिरसा मुण्डा जेल (पुराना) को बिरसा मुंडा संग्रहालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए जिले के विभिन्न गांवों से पवित्र मिट्टी का प्रतीकात्मक/सांकेतिक संग्रहण कर जिलास्तर पर संग्रहित पवित्र मिट्टी राज्यस्तर पर बिरसा मंडप मोरहाबादी, रांची भेजने के लिए 19 जनवरी को नगर भवन लोहरदगा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के नोडल पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी एवं जिला नजारत उप समाहर्ता के साथ उप विकास आयुक्त लोहरदगा को जिलास्तर पर पवित्र मिट्टी के संग्रहण का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण के लिए बनाया गया है। लोहरदगा जिले के स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सह केन्द्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत, विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा, जिला परिषद् अध्यक्ष सुनैना कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद के साथ जिले के सभी जिला परिषद् सदस्य, सभी प्रमुख एवं सभी मुखिया की उपस्थिति में प्रखंडों से संग्रहित पवित्र मिट्टी को जिला स्तर पर एकत्रित करने तथा गणमान्य लोगों की उपस्थिति में बिरसा मंडप पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित है।