सुखदेव के भाजपा में शामिल होने से विकास को मिलेगी गति
लोहरदगा में सुखदेव भगत के भाजपा में शामिल होने पर दी बधाई।
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : स्थानीय विधायक सुखदेव भगत के भाजपा में शामिल होने के बाद लोहरदगा जिले के कई अधिवक्ता शुक्रवार को सुखदेव भगत से मिलने आवास पहुंचे। उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि अब लोहरदगा का विकास और तेज गति से होगा। झारखंड में भाजपा की सरकार है और लोहरदगा के विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। इनके पास विकास का विजन एवं कार्य करने की क्षमता है। अधिवक्ताओं ने सुखदेव भगत को भाजपा में शामिल होने के निर्णय की सराहना करते हुए बेहतर कदम बताया। इस अवसर पर बधाई देने वालों में अधिवक्ता विमल किशोर नारायण तिवारी, अनिल पांडे, मुरारी लाल अग्रवाल, मुनींद्र प्रसाद, सतीश विद्यार्थी, प्रवीण भारती, तरुण कुमार देवघरिया, बिपिन बिहारी दुबे, जेरोम तिग्गा एवं देवाशीष कार सहित कई अधिवक्ता शामिल हैं।