Move to Jagran APP

कैरो में धूमधाम से मना दीपावली का त्योहार

लोहरदगा के कैरो में दीपावली मनी

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 09:07 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 09:07 PM (IST)
कैरो में धूमधाम से मना दीपावली का त्योहार
कैरो में धूमधाम से मना दीपावली का त्योहार

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों में रविवार को हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाया गया। ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों की साफ-सफाई करते हुए अपने घरों में गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर भगवान से सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना किया। मौके पर कैरो, नगजुआ, हनहट, सढ़ाबे, गुड़ी, उतका, टाटी, खरता आदि गांवों में ग्रामीणों ने भव्य तरीके से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। प्रखंडवासियों ने दीप माला सजाते हुए चाइनिज लरियों का बहिष्कार किया। दीपावली को लेकर बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। वहीं यादव समाज के लोगों द्वारा घर-घर जाकर लक्ष्मी माता के रूप में माने जाने वाले गौ-माता की पूजा की गई। दीपावली के पर्व को लेकर कैरो थाना पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी और लगातार क्षेत्र में गश्ती करती रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.