Move to Jagran APP

वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया पुल के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार कंडरा निवासी 55 वर्षीय एतवा उरांव अपने घर से शुक्रवार की सुबह गम्हरिया जतरा देखने के लिए निकला था।जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। घाघरा थाना को गम्हरिया पुल के समीप

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 09:44 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 09:44 PM (IST)
वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

घाघरा: घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया पुल के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार कंडरा निवासी 55 वर्षीय एतवा उरांव अपने घर से शुक्रवार की सुबह गम्हरिया जतरा देखने के लिए निकला था।जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। घाघरा थाना को गम्हरिया पुल के समीप सड़क पर एक शव होने की जानकारी मिली।जिसके बाद एएसआई जनार्दन गोप पुलिस बल के साथ शनिवार की सुबह 3:00 बजे घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव पर गाड़ी के धक्के का निशान वह शरीर के अन्य जगहों पर जख्म के निशान मिले है।घटना के बाद मृतक के पुत्र दिलीप उरांव व कार्तिक उरांव ने थाने में आकर मृतक एतवा को अपने पिता के रूप में पहचानी किया ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.