उपायुक्त ने किया दालभात केंद्रों का निरीक्षण
लोहरदगा में किया दालभात केंद्र का निरीक्षण
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 09:40 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 09:40 PM (IST)
संवाद सहयोगी, लोहरदगा : उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने सोमवार को ज्योति महिला मंडल द्वारा संचालित दाल-भात केंद्र का निरीक्षण किया। डीसी ने महादेव टोली, नवाडीपाड़ा, एकता आजीविका सखी मंडल इरगांव, दीक्षा महिला मंडल डहुटोली, एकता महिला मंडल बरही बाजार टांड में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना अंतर्गत महिला मंडलों द्वारा संचालित केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जरूरतमंदों को परोसे गए भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, लाभुकों के पंजी-संधारण समेत अन्य बिदुओं की जांच की और आवश्यक निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिए। साथ ही लाभुकों के बीच शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए भोजन वितरण करने का निर्देश दिया गया। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें