कैरो प्रखंड के विद्यालयों के बच्चों को मिला चावल
संवाद सूत्र कैरो (लोहरदगा) प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर मध्याह्न भोजन का चावल दिया गया।
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर मध्याह्न भोजन का चावल दिया गया। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद कक्षा एक से पांच तक को 2 किलोग्राम व कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को 3 किलोग्राम चावल दिया गया। सरस्वती वाहिनी संचालन समिति, प्रबंधन समिति व शिक्षकों की उपस्थिति में कैरो, हुदू, गितिलगढ़, गाराडीह, खरता, गजनी सहित अन्य गांव के विद्यालय के बच्चों को घर-घर जाकर चावल का वितरण किया गया। अभी बच्चों के बीच सिर्फ चावल दिया गया है। राशि की उपलब्धता नहीं होने के कारण बच्चों को उनकी राशि नहीं मिल पाई है। लॉक डाउन के बाद विद्यालय बंद हो जाने से बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल पा रहा था। जिसके बाद शिक्षा विभाग के आदेशानुसार विद्यार्थियों के घर-घर जाकर चावल दिया जा रहा है। मौके पर देवनंदन नायक, मोहम्मद ताज, श्रवण कुमार, अमरेंद्र कुमार, शंभू पांडे, शौकत हुसैन, मिथलेश दुबे, राजू प्रजापति सहित शिक्षक, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सरस्वती वाहिनी समिति के सदस्य मौजूद थे।