Move to Jagran APP

जनता दरबार में ग्रामीणों ने सुनाई समस्याएं

लोहरदगा जिले के कई पंचायतों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता ने अपनी समस्याए ंसुनाई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 10:29 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 06:56 AM (IST)
जनता दरबार में ग्रामीणों ने सुनाई समस्याएं
जनता दरबार में ग्रामीणों ने सुनाई समस्याएं

जागरण न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा : जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बुधवार को जिले के कई पंचायतों में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने आम लोगों की समस्या सुनी। कुडू प्रखंड में जहां जनता दरबार के नाम पर औपचारिकता देखने को मिली, वहीं अन्य स्थानों में ग्रामीणों ने जनता दरबार में अपनी बात रखी। किस्को के देवदरिया में लगा जनता दरबार

prime article banner

किस्को (लोहरदगा): किस्को प्रखंड क्षेत्र के देवदरिया पंचायत में जनता दरबार में प्रखंड प्रशासन द्वारा संचालित योजनाएं, अंचल प्रशासन के तहत संचालित योजनाएं, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग द्वारा शिविर लगाया गया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। मौके पर बीडीओ संदीप भगत ने कहा है कि प्रशासन आपके द्वार के तहत जनता दरबार कार्यक्रम इस उद्देश्य से लगाया गया है कि पहाड़ी इलाके के लोगों सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाया जा सके। मौके पर मुखिया सुमित्रा लकड़ा, जनसेवक प्रभुदयाल साहू, पंचायत सचिव मुफीद अंसारी, रोजगार सेवक मंगल तिर्की, महेश कुमार चौहान आदि मौजूद थे। जनता दरबार में विभागों के कर्मी रहे नदारद

कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड के पंडरा पंचायत में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार में आमंत्रित प्रखंड के अधिकांश जनप्रतिनिधि जिसमें प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष, मुखिया, पंसस आदि उपस्थित थे। लेकिन प्रखंड कर्मी, स्वास्थ विभाग, कल्याण विभाग, शिक्षा, बाल विकास सहित कई विभाग नदारद रहे। भंडरा के बड़ागाई में लगा जनता दरबार

लोहरदगा : भंडरा प्रखंड के बड़ागांई पंचायत भवन में प्रशासन आपके द्वार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में 90 लोगों के स्वास्थ्य की निश्शुल्क जांच की गई और दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन के 16, चिकित्सा अनुदान के 03, राशन कार्ड के 43, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना और शौचालय निर्माण का 01-01 आवेदन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में सभी प्रखंड स्तरीय कर्मी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.