Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: लोहरदगा में महिला अपराध ने बढ़ाई चिंता

Lok Sabha Polls 2019. लोहरदगा जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में महिला सुरक्षा हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है। इसके बावजूद यह कभी भी यहां चुनावी मुद्दा नहीं बन पाया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 01:22 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 02:28 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: लोहरदगा में महिला अपराध ने बढ़ाई चिंता
Lok Sabha Polls 2019: लोहरदगा में महिला अपराध ने बढ़ाई चिंता

लोहरदगा, [राकेश कुमार सिन्हा]। लोहरदगा जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में महिला सुरक्षा हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है। इसके बावजूद यह कभी भी यहां चुनावी मुद्दा नहीं बन पाया। सरकारें आती रही, प्रतिनिधि बदलते रहे, वायदे भी खूब हुए पर लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के लिए कभी भी इसे एक बड़ा मुद्दा नहीं माना गया। जबकि यहां अपराध के आंकड़े चिंतित करते हैं।

loksabha election banner

लोहरदगा जिले में अपराध के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो यहां पर साल 2013 से लेकर अब तक हुए दुष्कर्म के मामलों की संख्या किसी को भी चिंतित कर देंगे। साल 2013 में दुष्कर्म के कुल 35 मामले दर्ज किए गए। जबकि साल 2014 में 45 मामले दर्ज हुए। वर्ष 2015 में कुल 38 मामले विभिन्न थानों में दर्ज किए गए। 2016 में फिर एक बार 45 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुए।

साल 2017 में तो यह बढ़कर 63 हो गया। साल 2018 में कुल 45 मामले दुष्कर्म के दर्ज किए गए। फरवरी 2019 तक के आंकड़े बताते हैं कि दुष्कर्म के कुल आठ मामले अब तक दर्ज हो हुए हैं। इसके अलावा विवाह का प्रलोभन देकर युवतियों और किशोरियों को भगाकर ले जाने के मामले भी काफी संख्या में दर्ज होते रहे हैं।

इसमें साल 2013 में कुल 23, 2014 में 40, 2015 में 52, 2016 में 35, साल 2017 में कुल 46, साल 2018 में कुल 50 और फरवरी 2019 तक पांच मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद भी जनप्रतिनिधि यहां बढ़ते अपराध को लेकर गंभीर नहीं हुए। परिणाम स्वरूप यह कभी भी चुनावी मुद्दों की प्राथमिकता में नहीं आ पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.