कीटनाशक के सेवन से पांच गंभीर
लोहरदगा : सदर अस्पताल में कीटनाशक सेवन के शिकार पांच मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सदर
लोहरदगा : सदर अस्पताल में कीटनाशक सेवन के शिकार पांच मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सदर थाना क्षेत्र के रघु टोली निवासी बिरसा उरांव की पुत्री सविता कच्छप (18 वर्ष), सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु गांव निवासी रोपना टोप्पो की पुत्री संतोषी टोप्पो (20 वर्ष), टीटीसी निवासी पास्कल ¨मज की पुत्री नेहा अंजली ¨मज (24 वर्ष), रांची जिले के नरकोपी निवासी बिरसा महली के पुत्र रामप्रकाश महली (32 वर्ष) और भंडरा थाना क्षेत्र के सुरेश उरांव की पत्नी सालो देवी (37 वर्ष) ने अलग-अलग घटनाओं में धोखे में कीटनाशक का सेवन कर लिया था। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बनी हुई है।