Move to Jagran APP

मतदाता सूची पुनरीक्षण में करें सहयोग

कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड के हनहट गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हनहट पंचा

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 09:19 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 09:19 PM (IST)
मतदाता सूची पुनरीक्षण में करें सहयोग
मतदाता सूची पुनरीक्षण में करें सहयोग

कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड के हनहट गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हनहट पंचायत के पूर्व मुखिया सह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर नवीन कुमार ¨टकू, धीरज प्रसाद साहू, सूरज मोहन साहू, कैलाश महतो, लखन उरांव, श्याम सुंदर उरांव ने माल्यार्पण कर किया। बैठक में मुख्य रूप से बूथ स्तर का मतदाता पुनरीक्षण पर बल देते हुए नवीन कुमार ¨टकू ने कहा भाजपा कार्यकर्ता नये मतदाताओं को जोड़ने व पुन: निरीक्षण में सहयोग करें। उन्होंने प्रत्येक बूथों व पन्ना प्रमुख को सशक्त बनाने की बात कही। 18 वर्ष पूरे कर चुके युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया। धीरज प्रसाद साहू ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश ऊंचाई को छू रही है। हमारा देश विकास के पथ पर अग्रसर है, भारत विश्व गुरु बनकर पूरे विश्व का प्रतिनिधित्व करने को तैयार है। बैठक में सूरज मोहन साहू, कैलाश महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में जब से भाजपा की सरकार आई है पूरे विश्व में देश का मान-सम्मान, आन-बान और शान बढ़ा है। देश चहुंमुखी विकास कर रही है, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने बूथ कमेटी को मजबूत बनाने की बात करते हुए कहा कि यदि हम बूथ जीतते हैं तो पुन: एक बार देश की सत्ता पर भाजपा पार्टी नेतृत्व का ला सकते हैं। 2019 ने पुन: एक बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है, तभी हमारा देश सही मायने में विकास करेगी। मौके पर श्याम सुंदर उरांव, राधे श्याम लोहरा, रंजित लकड़ा, श्रवण मुंडा, दुलारचंद साहू, हरिहर यादव, संजीव शुक्ला, गिरधारी लोहरा, दिलेश्वर भगत, संजय महली आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.