शिविर लगाकर कांग्रेसियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
संवाद सूत्र कैरो/सेन्हा (लोहरदगा) कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को कैरो और सेन्
संवाद सूत्र, कैरो/सेन्हा (लोहरदगा) : कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को कैरो और सेन्हा प्रखंड परिसर में कांग्रेस के हाथ आम आदमी के साथ सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेसियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उसके निदान की दिशा में समूचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कैरो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान की अध्यक्षता में आयोजित सहायता शिविर में भूमि सबंधित, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विकलांग पेंशन सहित कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदन को बीडीओ पवन कुमार महतो, सीओ रूबी कुमारी को सौंपकर कांग्रेसियों ने अग्रतर कार्रवाई हेतु अनुरोध किया। मौके पर बुधवा उरांव, मुर्शिद आलम, शिव उरांव, नारायण उरांव, विजय उरांव, सनाउल्लाह अंसारी, जोरावर खान, मोजाहिर अंसारी, जुबैर अंसारी, वसीम अंसारी, विश्वनाथ उरांव, सुमित उरांव, मुस्लिम अंसारी, खुर्शीद खान उपस्थित थे। इधर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दूसरे दिन बुधवार को सेन्हा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद जमील अंसारी की अध्यक्षता में प्रखंड सह अंचल परिसर में लोक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जमीन सुधार एवं दाखिल खारिज से संबंधित 9 मामले, आपदा प्रबंधन का 3, राशन कार्ड से संबंधित 18 एवं वृद्धापेंशन के एक मामले आए। जिसे सूचीबद्ध कर मामले का निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी हरिश्चंद्र मुंडा को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सौंपा। शिविर में मुख्य रूप से सेन्हा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंदकिशोर शुक्ला, महिला अध्यक्ष सरिता देवी, सेवादल मुख्य संगठक लोहरदगा जिला मंगलेश्वर उरांव, पंचायत अध्यक्ष राजेश उरांव, मुख्तार अंसारी, फिरोज अंसारी, रुस्तम अंसारी, सगीर अंसारी, सुरेशवर महतो, रामचंद्र भगत, सफीक अंसारी, मुजम्मिल अंसारी, इम्तियाज अंसारी, सोमा उरांव, राजेंद्र उरांव, सफ़रूउद्दीन अंसारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।