कांग्रेस ने की बंद को सफल बनाने की अपील
सेन्हा (लोहरदगा) : पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में सोमवार को कांग्रेस द
सेन्हा (लोहरदगा) : पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में सोमवार को कांग्रेस द्वारा घोषित बंद को सफल बनाने के उद्देश्य से सेन्हा प्रखंड कांग्रेस द्वारा मशाल जुलूस निकालकर बंद को सफल बनाने की अपील की गई। सेन्हा प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार की शाम प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नंद किशोर शुक्ला की अगुवाई में मशाल जुलूस निकाला गया। सेन्हा बुनियादी विद्यालय से जुलूस निकलकर मुख्य पथ, साहू मुहल्ला होते हुए सेन्हा प्रखंड कार्यालय चौक तक गया। जहां पर सरकार की नीति के विरोध में नारेबाजी करते हुए बंद को सफल बनाने की अपील की गई। मशाल जुलूस में शामिल कांग्रेसियों ने राहुल गांधी ¨जदाबाद, कांग्रेस पार्टी ¨जदाबाद पेटोल-डीजल, गैस का दाम करो। अब अच्छे दिन आने वाली है, मोदी सरकार जाने वाली है। देश में नहीं चाहिए मोदी सरकार, देश व्यापी बंद में सोमवार को सेन्हा प्रखंड बंद रहेगा के नारे लागए गए। मशाल जुलूस में नन्दू शुक्ला, विश्वामित्र टाना भगत, जमील अंसारी, संदीप साहू, मनोवर अंसारी, यूसुफ अंसारी, प्रकाश उरांव, एतवा उरांव, मनबोध साहू, नवीन साहू, उत्कर्ष महतो एवं सुभाष महतो आदि शामिल थे।