Move to Jagran APP

लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता की मौत

रांची से मोटरसाइकिल से लोहरदगा लौटने के दौरान कांग्रेस के कैरो ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष एनामुल की भंडरा थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में मौत

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 11:51 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 11:51 AM (IST)
लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता की मौत
लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता की मौत

लोहरदगा: लोहरदगा जिले के भंडरा थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता एनामुल अंसारी की मौत हो गई। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना अंतर्गत कुम्हरिया गाव के समीप गुरुवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में काग्रेस के कैरो प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष एनामुल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

loksabha election banner

एनामुल दो अन्य लोगों के साथ मोटरसाकिल से रांची से वापस लोहरदगा लौट रहे थे इसी क्रम में मोटरसाकिल अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए एनामुल को रिम्स ले जाया गया। जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस दुर्घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बताया जाता है कि कैरो थाना क्षेत्र के नगड़ा गाव निवासी स्वर्गीय रहीम अंसारी के पुत्र काग्रेस के कैरो प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष एनामुल अंसारी (60 वर्ष), गुड़ी गाव निवासी कुलदीप सिंह ( 45 वर्ष) और नगड़ा गाव निवासी संतोष सिंह (50 वर्ष) मोटरसाइकिल से राची के नगड़ी से भंडरा होते हुए कुम्हरिया के रास्ते अपने घर लौट रहे थे।

कुम्हरिया गाव के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में एनामुल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से प्राथमिक उपचार कराया गया।

एनामुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची ले जाया गया। रिम्स में इलाज के दौरान देर रात एनामुल की मौत हो गई। घटना में घायल दो अन्य का भी प्राथमिक उपचार किया गया है। दोनों खतरे से बाहर हैं। कांग्रेस नेता की मौत से इलाके में शोक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.