सौहार्दपूर्ण वातवरण में त्योहार मनाने का निर्णय
कुडू थाना परिसर में सोमवार को दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक में चर्चा किया गया। अंचलाधिकारी रविश राज ¨सह की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने किया।
कुडू (लोहरदगा) : कुडू थाना परिसर में सोमवार को दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक में चर्चा की गई। अंचलाधिकारी रविश राज ¨सह की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने किया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने दीपावली एवं छठ पर्व श्रद्धा एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन के साथ है। क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आम लोगों से विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। दीपावली में जुआ नहीं खेलने की बात कही गई। साथ ही छठ पर्व को लेकर गाड़ियों के रुट, घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था पर चर्चा की गई। मौके पर बीडीओ राजश्री ललिता बाखला, बीके दीक्षित, संजय कुमार, अनुज तिवारी, मुरारी कुमार, बिरजुलाल मुर्मू, नवीन कुमार ¨टकू, विनोद राम, राजेश कुमार, विशाल तिवारी, मनीष शर्मा, अमित साहू, कलीम खान, संतोष मांझी, विजय उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।