Lok Sabha Polls 2019: रक्तदान कर मतदान के प्रति किया जाएगा प्रेरित
Lok Sabha Polls 2019. लोकसभा में मतदाता जागरूकता और तैयारियों से संबंधित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 12:02 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 12:02 PM (IST)
लोहरदगा, जासं। लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को जागरूकता और तैयारियों से संबंधित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत स्वीप कार्यक्रम की नोडल पदाधिकारी सह एसडीओ ज्योति झा के निर्देश पर रक्तदान के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में कई लोग शामिल होंगे। इसके अलावा भंडरा के भीठा गांव में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन होगा। इसमें गांव के लोगों के अलावा प्रशासनिक पदाधिकारी भी शामिल होंगे। वहीं स्वीप कार्यक्रम के तहत एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला एवं प्रखंड स्तर पर बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें