महिला मरीज के लिए किया रक्तदान
लोहरदगा में महिला मरीज के लिए ब्लड डोनेशन किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 09:07 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 09:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी, लोहरदगा : महिला मरीज के लिए दो यूनिट रक्तदान कर जय श्रीराम समिति के सदस्य प्रमोद यादव एवं मंगलेश्वर उरांव ने मानवता का परिचय दिया है।
मैना बगीचा निवासी राज यादव की पत्नी नीलम देवी सदर अस्पताल में इलाजरत है। चिकित्सकों ने खून की कमी बताते हुए खून चढ़ाने की सलाह दी। इसकी जानकारी होते ही समिति के प्रमोद यादव एवं मंगलेश्वर उरांव ने एक-एक यूनिट रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। मौके पर जिला संचालन समिति सदस्य ओम महतो, राज यादव, चन्दन साहू, प्रकाश साहू, मदन उरांव आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें