जरूरतमंद लोगों को मिलेगा कंबल : मुखिया
भंडरा प्रखंड क्षेत्र में बेतहासा ठंड को देखते हुए बुधवार को आकाशी पंचायत सचिवालय में शिविर लगाकर अंचल प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा प्रखंड क्षेत्र में बेतहासा ठंड को देखते हुए बुधवार को आकाशी पंचायत सचिवालय में शिविर लगाकर अंचल प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के 200 गरीब, लाचार एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर मुखिया तेतरा उरांव ने कहा कि हर जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। जिसके लिए पंचायत जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। ठंड के मौसम में कोई भी परिवार को कंबल के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। बेतहासा ठंड को देखते हुए प्रखंड, जिला से लेकर सरकार तक सजग है। उन्होंने कहा कि शिविर में जिन जरूरतमंदों को कंबल नहीं मिला है उन्हें अंचल प्रशासन की ओर से कंबल मुहैया कराया जाएगा। शिविर में कंबल पाकर कई लोग काफी खुश दिखे। मौके पर अभिषेक चौहान, मंजूर अंसारी, इस्लाम अंसारी, निरंजन उरांव, इसराफिल अंसारी सहित कुम्हारिया, आकाशी, बंडा, अंबाटोली के बुजुर्ग व असहाय ग्रामीण मौजूद थे।