Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: लोहरदगा में भाजपा और कांग्रेस के बीच रही है टक्कर

Lok Sabha Polls 2019. लोहरदगा क्षेत्र में पिछले चार चुनाव का इतिहास काफी रोचक रहा है। यहां पर पिछले चार लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 11:27 AM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 11:27 AM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: लोहरदगा में भाजपा और कांग्रेस के बीच रही है टक्कर
Lok Sabha Polls 2019: लोहरदगा में भाजपा और कांग्रेस के बीच रही है टक्कर

लोहरदगा, [राकेश कुमार सिन्हा]। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में पिछले चार चुनाव का इतिहास काफी रोचक रहा है। यहां पर पिछले चार लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर रही है। इसमें चार में से तीन बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और एक बार कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है। भाजपा के सुदर्शन भगत लगातार दो बार चुनाव जीते हैं।

loksabha election banner

एक बार भाजपा के टिकट पर प्रोफेसर दुखा भगत चुनाव जीते थे। वहीं एक बार कांग्रेस के टिकट पर डॉ. रामेश्वर उरांव ने जीत हासिल की थी। साल 1999 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे दुखा भगत ने जीत हासिल की थी।

उन्होंने कांग्रेस के इंद्र नाथ भगत को हराया था। जबकि साल 2004 के चुनाव में रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए भाजपा के दुखा भगत को हरा दिया था। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में सुदर्शन भगत ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए रामेश्वर उरांव को हरा दिया था। साल 2014 में कांग्रेस ने फिर एक बार रामेश्वर उरांव को अपना उम्मीदवार बनाया।

इस चुनाव में भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सुदर्शन भगत ने रामेश्वर उरांव को नजदीकी मुकाबले में करारी मात दी थी। इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे चमरा लिंडा भी सबके लिए परेशानी का कारण बन गए थे। लोहरदगा लोकसभा चुनाव में पिछले चार चुनाव का इतिहास कहता है कि यहां पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रही है।

कोई भी दल किसी को भी चुनाव मैदान में उतार दे, पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता है। 1999 से लेकर 2014 तक के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच का मुकाबला मतदाताओं को हमेशा से लुभाता रहा है। इस चुनाव में भी स्थिति काफी रोचक हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.