पंडित जी की जीवनी से सीख लेने की जरूरत
कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल भवन में मंगलवार को कैरो प्रखंड भाजपा अध्यक्ष कैलाश महतो के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया, फिर दीप जलाकर जयंती समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
कैरो : कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल भवन में मंगलवार को कैरो प्रखंड भाजपा अध्यक्ष कैलाश महतो के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को पंडित जी की जीवनी से सीख लेकर उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। समारोह में प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद दीन, श्याम सुंदर उरांव, कृष्णामनी यादव, सुखन उरांव, मोहन साहू, गो¨वद महतो, मनोज साहू, लक्ष्मी ¨सह, सुनील उरांव, लाला उरांव, अखिलेश नायक, बसंत महतो सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।