Move to Jagran APP

बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ की थी आवाज बुलंद : लाल रामजी

वनवासी कल्याण केंद्र की लोहरदगा इकाई ने शनिवार को शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 07:45 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 07:45 PM (IST)
बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ की थी आवाज बुलंद : लाल रामजी
बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ की थी आवाज बुलंद : लाल रामजी

लोहरदगा : वनवासी कल्याण केंद्र की लोहरदगा इकाई ने शनिवार को शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुंबई से आए समाजसेवी लाल रामजी के साथ अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद ¨सह एवं अन्य अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर भगवान बिरसा को समर्पित एवं उनकी जीवनी पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई, जिसे सभी ने खूब सराहा। विद्या मंदिर के भैया-बहनों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा पर लघु नाटिका की सशक्त प्रस्तुति की गई। जिन्हें मुख्य अतिथि ने नकद राशि देकर सम्मानित किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेन्हा और उगरा गांव में विद्या मंदिर द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केंद्र के संरक्षण में जुड़े लोक कलाकारों ने लोकगीत एवं नृत्य की दमदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाया। मौके पर लाल रामजी ने कहा कि भगवान बिरसा ने न सिर्फ अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की बल्कि तत्कालीन परिस्थितियों में सामाजिक सुधार के लिए भी कई आंदोलन किए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी समझाया। आज हम सब का कर्तव्य है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए समाज और राष्ट्र के उत्थान में हरसंभव सहयोग दें। कृपा प्रसाद ¨सह ने कहा कि भगवान बिरसा का समाज और राष्ट्र को समर्पण विद्यार्थी जीवन में ही था इससे विद्यार्थियों को अपने ऊर्जा समाज और राष्ट्र हित में सकारात्मक रूप से लगाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहिए। कार्यक्रम में कृष्णा प्रसाद, रमेश कुमार उपाध्याय, चैतू उरांव, सुरेश चंद्र पांडे आदि ने भी अपने-अपने विचार से प्रभावित किया। संचालन कैलाश उरांव एवं धन्यवाद ज्ञापन ब्रजमणि पाठक ने किया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक कृष्णा प्रसाद, अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, सचिव अजय प्रसाद, प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय, मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे, सरना समिति के जिलाध्यक्ष चैतू उरांव, केंद्र के क्षेत्रीय ग्राम विकास प्रमुख राघव राणा, प्रांतीय सह संगठन मंत्री कैलाश उरांव, जिला संगठन मंत्री ब्रजमणि पाठक, वयोवृद्ध कार्यकर्ता अमर नाथ वर्मा, केंद्र के जिला समिति कोषाध्यक्ष नीरज कुमार नलिन, त्रिपुरारी ¨सह, विनोद यादव, देवव्रत ¨सह, रामजी प्रसाद, मनोहर मोदी, मनोहर साहू, विरेंद्र देवरिया, प्रमोद प्रसाद सहित शिशु मंदिर, विद्या मंदिर, इंटर महाविद्यालय एवं केंद्र के आचार्य, कार्यकर्ता एवं भैया बहन उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.