भंडरा बीओआई शाखा में सेंधमारी का प्रयास
भंडरा थाना चौक स्थित बीओआई शाखा में विगत रात अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी का प्रयास किया गया है। चोरों ने बैंक शाखा के पीछे की दीवार में सेंधमारी का प्रयास किया है।
भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा थाना चौक स्थित बीओआई शाखा में विगत रात अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी का प्रयास किया गया है। चोरों ने बैंक शाखा के पीछे की दीवार में सेंधमारी का प्रयास किया है। चोर बीओआई में सेंधमारी की घटना को अंजाम देने में असफल रहे। बैंक प्रबंधन को मंगलवार की सुबह मामले की जानकारी हुई है। इसकी सूचना शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने भंडरा थाना पुलिस के अलावा बैंक के वरीय अधिकारियों को दी है। जिसके बाद भंडरा थाना प्रभारी जगलाल मुंडा जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। उन्होंने बैंक शाखा पहुंच कर मामले की जांच की है। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हुई है। विगत दो वर्ष के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा कई मोबाइल दुकानों में भी सेंधमारी कर निशाना बनाया है। बीओआई शाखा में भी सेंधमारी की कोशिश की घटना से हर कोई हैरत में है। बीओआई शाखा में सीसीटीवी भी लगा हुआ है। इस घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक ने उपायुक्त आकांक्षा रंजन व एसपी प्रियदर्शी आलोक को भी दी है। बैंक की सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी ने लगातार गश्त करने की बात कही है। चोर अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते तो बड़ी घटना हो सकती थी।