Move to Jagran APP

मुर्गीपालन से आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं : बरिया उरांव

भंडरा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के 18 लाभुकों के बीच मुर्गी चूजा व सुकर का वितरण

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2022 09:21 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 09:21 PM (IST)
मुर्गीपालन से आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं : बरिया उरांव
मुर्गीपालन से आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं : बरिया उरांव

मुर्गीपालन से आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं : बरिया उरांव

loksabha election banner

संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : कल्याण विभाग (आइटीडीए) की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बुधवार को भंडरा प्रखंड कार्यालय परिसर में 18 लाभुकों के बीच मुर्गी चूजा व सुकर का वितरण किया गया। भंडरा के प्रखंड प्रमुख बरिया उरांव, भंडरा के जिप सदस्य राजमुनी उरांव, प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष जुगल भगत, भंडरा के प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीता सरकार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार, डॉक्टर अंजला कुजूर ने चयनित सभी लाभुको के बीच सुकर, मुर्गी का वितरण किया। मौके पर भंडरा प्रखंड प्रमुख बरिया उरांव ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं, विधवा महिलाओं को अनुदान पर बतख, मुर्गी एवं गो-पालन के लिए पशुधन दे रही है, ताकि उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। बतख पालन आमदनी का एक अच्छा स्त्रोत है। इससे किसान समृद्ध बन सकते है। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीता सरकार ने कहा कि सरकार कल्याण विभाग की ओर से शत-प्रतिशत अनुदान पर प्रत्येक लाभुक को 500-500 मुर्गी चूजा दे रही है। लाभार्थी पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 के हैं। जिसमें कुल 15 लाभुकों का बॉयलर पालन व तीन लाभुकों को सुकर दिया गया। पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार ने लाभुकों से चूजों को कुछ दिन अलग में रखकर अच्छी तरह से देखभाल करने का परामर्श दिया। फिलहाल खराब मौसम के चलते ठंड से बचाने एवं धूप में रखने के बाद ही पानी में छोड़ने का सलाह दिया। इस मौके पर दर्जनों लाभुक मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.