Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव को ले रहें तैयार

लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को कांग्रेस जिला कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन में पार्टी के जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 11:12 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 11:12 PM (IST)
लोकसभा चुनाव को ले रहें तैयार
लोकसभा चुनाव को ले रहें तैयार

लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को कांग्रेस जिला कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन में पार्टी के जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के बहाने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर उत्साह भरने का काम किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा चुनाव की दहाड़ स्पष्ट रूप से सुनाई दी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद-विधायक समेत वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा। चुनाव को लेकर पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंच बढ़ाने और लोगों के साथ जुड़ाव को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव निशिथ जायसवाल ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहादत हुसैन ने किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जनता की समस्याओं के लिए लड़ना कांग्रेस का रहा है इतिहास : धीरज लोहरदगा : राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा जिला कांग्रेस संगठन एक मजबूत संगठन है। इसे और भी सुदृढ़ बनाने के लिए प्रखंड से लेकर पंचायत एवं बूथ स्तर तक काम किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो जनता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती आई है। जनता की समस्याओं के लिए लड़ना कांग्रेस का इतिहास रहा है। वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों के कारण सभी वर्ग के लोग नाखुश हैं। वर्तमान सरकार सिर्फ आपस में लड़ाने का काम करना चाहती है। जिसे कांग्रेस पार्टी सफल नहीं होने देगी। योग्यता एवं योगदान के बल पर कार्यकर्ताओं को आगे लाना है : विधायक

loksabha election banner

लोहरदगा : विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है। योग्यता एवं योगदान के बल पर कार्यकर्ताओं को आगे लाना है। वर्तमान परिवेश में झारखंड की जनता वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों से त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ताओं को संघर्ष कर जनता को न्याय दिलाने का काम करना है। कांग्रेस पार्टी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता के लिए काम करती है। लोगों को भाजपा के चरित्र का पता चल चुका है। सरकार को गरीब-किसान की ¨चता नहीं : पूर्व सांसद

लोहरदगा : पूर्व सांसद डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि इस तरह का आयोजन कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनाव में सफलता दिलाएगी। पार्टी के हर कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों से जनता को अवगत कराना है। जिससे जनता जान सके की सरकार को गरीब, किसान की ¨चता नहीं है। सिर्फ और सिर्फ उद्योगपतियों की ¨चता है। सम्मेलन में इन्होंने भी सभी को किया प्रभावित

लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस की समन्वयक रमा खलखो समेत कई नेताओं ने अपने-अपने विचार से सभी को प्रभावित

किया। रमा खलखो ने कहा कि जिला सम्मेलन के बाद सभी प्रखंड में इस तरह का सम्मेलन का आयोजन कर सूची सत्यापित किया जाएगा। बूथ कमेटी जल्द से जल्द बनाएं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू ने कहा कि हमारे पंचायत, प्रखंड एवं सभी मोर्चा, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन के हर निर्देश का पालन करने को तैयार हैं। डॉ. अजय शाहदेव ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के तहत बूथ कमेटी से कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक मजबूत बूथ कमिटी का गठन करें। हाजी शकील अहमद ने कहा कि संगठन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर कामयाबी हासिल करेगी। सभा को नगर अध्यक्ष अनुपमा भगत, सुखैर भगत, नेसार अहमद, साबिर खान, अशोक यादव, मोहन दुबे, कमल केसरी ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में इन सभी नेताओं की रही मौजूदगी

लोहरदगा : कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक सुखदेव भगत, पूर्व सांसद डा. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस की समन्वयक रमा खलखो, नगर अध्यक्ष अनुपमा भगत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू, जिला महासचिव निशिथ जायसवाल, डॉ. अजय शाहदेव, हाजी शकील अहमद, सुखैर भगत, नेसार अहमद, साबिर खान, अशोक यादव, मोहन दुबे, कमल केसरी, राम किशोर, किस्सा साहू, बिरमत भगत, नईम जकरिया, पवन गौतम, आलोक साहू, शहादत हुसैन, वकील खान, शनिचरवा उरांव, शहादत हुसैन, लालमोहन केसरी, फादर नेम्हस एक्का, प्रोफेसर कुदूस कुरैशी, राजेश रूद्रा, प्रवेज कुरैशी, मनोज जायसवाल, युनूस अंसारी, किशोर भगत, सज्जाद अंसारी, तनवीर गौहर, हैदर अंसारी, एतवा, मनोज भगत, उषा खाखा, हाजी सिकंदर अंसारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.