नई तकनीक से बढ़ेगी ऊपज: बीडीओ
बीडीओ राजश्री बाखला ने कहा कि किसान नई तकनीक से खेती करें। इससे ऊपज बढ़ेगी।
कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड कार्यालय स्थित सम्मेलन कक्ष में बुधवार को किसान कल्याण कार्यशाला 2018 का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को आय दोगुना करने और सरकार द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में किसानों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। कार्यशाला में दर्जन भर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया गया। साथ ही, उसकी उपयोगिता की जानकारी दी गई। बीडीओ राजश्री बाखला ने कहा कि किसान नई तकनीक से खेती करें। इससे ऊपज बढ़ेगी।
किसान इसका लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र लोहरदगा द्वारा मिट्टी जांच, परती भूमि मेड़बंदी, फसलों का उत्पादन, उन्नत विधि से मिर्चा की खेती, जैविक खेती, फसलों में जल की आवश्यकता, मूंगफली की खेती के अलावे पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास, सहकारिता विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन संबंधित कई जानकारी दी गयी।
मौके पर कृषि वैज्ञानिक डा. एसपी कुमार, सांसद प्रतिनिधि भूषण प्रसाद, मत्स्य प्रसार अधिकारी जयदीप सिन्हा, बीटीएम जेनेट केरकेट्टा, बीसीओ रविंद्र सिन्हा, प्रभारी बीएओ किशोर उरांव, बीएचओ डा सुशील तिग्गा, टीभीओ डा.अनूप कुमार, उद्यान मित्र अखिलेश सिंह सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रगतिशील किसान, 20 सूत्री के सदस्यों के अलावे सैकड़ों किसान मौजूद थे।