दाल-भात केंद्र में कोताही बर्दाश्त नहीं : बीडीओ
लोहरदगा में दालभात केंद्र में लापरवाही बर्दाश्त नहीं।
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित दाल-भात केंद्र का निरीक्षण सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया। उन्होंने केंद्र में बन रहे दाल-भात व सब्जी की जांच करते हुए कहा इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा भोजन की गुणवत्ता पर समिति के द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा जो भी लोग केंद्र में आए हैं उन्हें हर हाल में भोजन कराएं। प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए राहत केंद्र में रखे गए आठ प्रवासी मजदूरों को ससमय भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश बीडीओ द्वारा समिति के संयोजिका व सेविका को दिया गया। उन्होंने केंद्र में बने दाल पर नाराजगी जताते हुए कहा इसमें अगली बार से सुधार हर हाल में होना चाहिए। बीडीओ द्वारा समिति के संयोजिका व सेविकाओं को कहा किसी प्रकार की परेशानी हो तो उनसे संपर्क कर समस्या को बताएं। लेकिन भोजन की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।