स्वास्थ व स्वच्छता को लेकर जागरूकता जरूरी : मुंडा
लोहरदगा में स्वास्थ्य व स्वच्छता को लेकर जागरूकता जरूरी
संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के लावागांई पंचायत भवन में गुरुवार को चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुडू बीपीओ रघुनाथ मुंडा ने कहा कि माहवारी आज भी लोगों के बीच संवेदनशील मुद्दा है। इस विषय पर लोगों में लोगों में जागरुकता फैलाना है। स्वास्थ पर स्वच्छता को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है। आज भी महिलाएं इस विषय पर बातचीत करने से कतराती हैं। सैनिटरी पैड महंगा होने की वजह से इस्तेमाल नहीं करती हैं। अगर जिले में ही पैड निर्माण केंद्र मौजूद हो तो यहां की लड़कियों व महिलाओं को सैनिटरी पैड सस्ता मिलेगा। प्रत्येक पंयाचत में पैड निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूहों या सखी मंडलों की मदद पीएमईजीपी द्वारा की जा सकती है। कार्यक्रम में शामिल हुई कई लड़कियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में एसएम सबरे•ा आलम ने कहा ये कोई छूत अछूत की बीमारी नहीं है। इसे लेकर लोग जागरूक हों। मौके पर पंचायत की मुखिया, पंचायत समिति, शंखधार महिला मंडल के सदस्य, जलसहिया, ग्रामीण उपस्थित थे।