Lok Sabha Polls 2019: लोकसभा में चुनाव को लेकर तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
Lok Sabha Polls 2019. लोहरदगा में लोकसभा चुनाव के लिए प्रखंड कर्मियों को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। इसके लिए उनकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
लोहरदगा, जासं। लोहरदगा में लोकसभा चुनाव के लिए प्रखंड कर्मियों को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। इसके लिए उनकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को भंडरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड कर्मी, मनरेगाकर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर, रोजगार सेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसमें उन्हें ईवीएम, वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, मतदान से पूर्व की तैयारी, मतदान के बाद के कार्य आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षक मतदान कर्मियों को आवश्यक जानकारियों से अवगत कराएंगे। स्वीप कार्यक्रम के तहत किस्को प्रखंड के तिसिया बाजार में ग्रामीणों को मतदान में उनके योगदान की जानकारी दी जाएगी।
उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। एलईडी वैन के माध्यम से आम मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। इसमें मतदान के दौरान मतदाता पहचान पत्र, मतदाता सूची में नाम की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न मेला स्थलों में भी प्रचार वाहन के माध्यम में मतदाताओं को जागरुक करने का काम किया जाएगा।
मतदान के प्रति मतदाताओं में जागरुकता लाने के लिए जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। नुक्कड़ नाटक दल, एलईडी वैन के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है।