अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की होगी कड़ी नजर : बीडीओ
कैरो थाना परिसर में मंगलवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई।
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना परिसर में मंगलवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारगी के साथ मनाएं। होली का त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें, बल्कि इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें। अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर इसकी सूचना त्वरित रूप से प्रशासन को देना है। कैरो थाना प्रभारी रतिया उंराव ने कहा कि किसी भी त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। होली के दिन पुलिस प्रशासन प्रखंड के सभी जगहों में कड़ी नजर रहेगी। किसी प्रकार की गलत सूचना पर प्रशासन को तुरंत बताएं। बैठक में अंचलाधिकारी रूबी कुमारी, प्रखंड प्रमुख मुन्नी उंराव, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र महतो, कैलाश महतो, संतोष सिंह, अनिल पांडे, मकसूद खान, सनाउल्लाह अंसारी, परमेश्वर ठाकुर, बैकुण्ड शुक्ला, मोख्तार अंसारी, जावेद अंसारी, राजेन्द्र सोनी, बजरंग उंराव, खलील अंसारी सहित प्रतिनिधि व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।