Move to Jagran APP

विकास के पथ पर अग्रसर हों महिलाएं : रामलखन

लोहरदगा के सेन्हा में आमसभा का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 06:34 AM (IST)
विकास के पथ पर अग्रसर हों महिलाएं :  रामलखन
विकास के पथ पर अग्रसर हों महिलाएं : रामलखन

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के बुनियादी विद्यालय परिसर में शनिवार को महिला विकास मंडल की आम सभा हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेन्हा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य रामलखन प्रसाद और सेन्हा के प्रखंड प्रमुख कलावती देवी ने दीप जलाकर आमसभा का विधिवत शुभारंभ किया। रामलखन प्रसाद ने कहा कि महिला विकास मंडल अपने नाम के अनुरूप ही विकास करें। उन्होंने कहा कि आज सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रखी हैं। महिलाओं को चाहिए कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाते हुए विकास के पथ पर अग्रसर हों।

loksabha election banner

प्रमुख कलावती देवी ने कहा कि महिलाओं ने जिस एकजुटता का प्रदर्शन किया है वे इसे बरकरार रखते हुए अपने विकास के लिए एकजुटता का प्रदर्शन करें। इतनी तेज बारिश में भी हजारों हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने सिद्ध कर दिया है कि सच में महिला विकास मंडल से महिला दीदियों का विकास हो रहा है। महिला मंडल इसी तरह से और अपनी पूरी ईमानदारी से ऐसे ही काम करते हुए आत्मनिर्भर बनने की राह पर चलती रहें। इसी एकजुटता से हमारे राज्य और देश का चौहुमुखी विकास होगा। मौके पर महिला विकास मंडल की बसंती उरांव, सचिव प्रेममनी पन्ना, कलस्टर अध्यक्ष सुनैना उरांव, सुमित्रा महली, विजय कुमार, जयंत कुमार, उज्जवल अभय अग्रवाल परमानंद महतो रघु महतो जितेंद्र सिंह व सभी 11 पंचायतों के महिला मंडल सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.