Move to Jagran APP

जिले में एक दिन में मिले सबसे अधिक 98 संक्रमित

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा जिले में सोमवार को चलाए गए विशेष कोरोना वायरस जांच अभियान में संक्रमित चिह्नित हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 08:49 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 06:20 AM (IST)
जिले में एक दिन में मिले सबसे अधिक 98 संक्रमित
जिले में एक दिन में मिले सबसे अधिक 98 संक्रमित

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में सोमवार को चलाए गए विशेष कोरोना वायरस जांच अभियान के दौरान एक साथ 98 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। संक्रमित लोगों में शिक्षक, पुलिसकर्मी, आम लोग, व्यवसायी और अन्य क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 677 पहुंच चुकी है। वर्तमान समय में कुल 214 सक्रिय मामले हैं। जिले में अब तक कुल 460 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कुल 2022 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। विशेष अभियान के तहत सोमवार को 5000 सैंपल की जांच के लक्ष्य के विपरीत 5995 लोगों की जांच की गई। सोमवार को लोहरदगा एनएससी अंतर्गत कुल 951 सैंपल की जांच हुई। जिसमें 32 लोगों को संक्रमित पाया गया है। सदर प्रखंड में 1141 लोगों की जांच के विपरीत 5 लोगों को संक्रमित पाया गया। भंडरा प्रखंड में 1016 लोगों की जांच के विपरीत 2 लोगों को संक्रमित पाया गया है। सेन्हा प्रखंड में 883 लोगों के जांच के विपरीत 5 लोगों को संक्रमित पाया गया। कुडू प्रखंड में 1233 लोगों के जांच के लिए सैंपल में 36 लोग संक्रमित मिले हैं। वही किस्को प्रखंड में 771 लोगों की जांच के विपरीत 18 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

loksabha election banner

लोहरदगा में सोमवार को सबसे अधिक कुडू प्रखंड में 36 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं सबसे कम भंडरा प्रखंड में 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य को चुनौती के साथ स्वीकार करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लक्ष्य कहीं अधिक सैंपल की जांच कर कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी सहभागिता को प्रदर्शित कर दिया है। सभी संक्रमित लोगों को कोविड-19 सेंटर में भर्ती करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग सभी के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। एक साथ इतने संक्रमित मरीजों के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सतर्क है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी लगातार जांच अभियान को जारी रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.